Breaking NewsNational

स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने किया वेबिनार का आयोजन

मेरठ। कोरोना महामारी के कारण जहाँ पूर्ण राष्ट्र इस महामारी से जंग लड़ रहा है। देश की जनता घरों में कैद है सभी विद्यालय, कॉलेज, विश्वविद्यालय में शिक्षा एवं खेल बंद है तो ऐसे समय मे स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा अनेकों गतिविधियों का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से लगातार जारी है।

इसी क्रम में आज राष्ट्रीय खेल दिवस से एक माह पूर्व खेल दिवस की पूर्व संध्या पर स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने लोगो को शारारिक शिक्षा और खेलो से जोड़ने का प्रयास ऑनलाइन माध्यम से शुरू किया। जिसका शुभारंभ आज माध्यम से पूर्ण राष्ट के विद्यालयों, कॉलजों एवं विश्वविद्यालयों से जुड़े प्रधानचार्य, खेल शिक्षक, खिलाड़ी, विद्यार्थी, बाल एवं युवाओं की भारी संख्या के साथ फेसबुक एवं ज़ूम एप से जोड़कर शुभारंभ किया।

जिसका डॉ संजीव बालियान (केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार), सुनील भारद्वाज भराला (राज्य मंत्री, उ०प्र० सरकार), डॉ आंन्देश्ववर पांडेय (कोशाध्यक्ष भारतीय ओलम्पिक संघ), पी.एस. सरदार (उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति), अनुज चौधरी (अर्जुन पुरस्कार से पुरस्कृत रेसलर) ने भारी संख्या में जुड़े लोगों को सम्बोधित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisements
Ad 13

स्पोर्ट्स प्रमोशन आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एवं संस्थापक नमन भारद्वाज ने सभी अतिथियों का आभार धन्यवाद देते हुए कहा कि आर्गेनाइजेशन ने ऐसी महामारी में भी कार्यक्रम में हजारों को भारी संख्या में लोगो को जोड़ने का प्रयास किया जिसमें सफल भी रहे और साथ ही बताया कि कार्यक्रम का मुख्य विषय कैरियर इन फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल मेरठ शारारिक शिक्षा के विभाग हेड डॉ विनीत त्यागी ने जुड़े सभी सदस्यों को सम्बोधित किया।

आर्गेनाइजेशन की सभी प्रदेश इकाइयों के सदस्यों की उपस्थिति कार्य्रक्रम में रही, कार्यक्रम का संचालन आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सलाहकार एवं लक्ष्मण अवार्डी टेंनिस बॉल क्रिकेट खेल रविकांत मिश्रा, टेक्निकल हेड प्रवीण राज (राष्टीय कोऑर्डिनेटर दिव्यांग विभाग आर्गेनाइजेशन), अरविंद शेरवालिया (कार्यकारणी अध्यक्ष) सहयोगी संस्था रे ऑफ होप फाउंडेशन से रजिया मोहम्मद (राष्टीय उपाध्यक्ष), आर्गेनाइजेशन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं प्रदेश की इकाई से सभी सदस्यों ने सहयोगी के रूप में सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया।

अंत मे नमन भारद्वाज ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया और ऑनलाइन माध्यम से भारी संख्या में जुड़े लोगों को मासिक वेबिनार कार्यक्रम में फेसबुक पेज के माध्यम से जुड़ने के लिए अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button