Breaking NewsNational

महिलाओं ने मांगा रास्ता तो सपा नेता ने की यह करतूत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सपा नेता के भाई पर महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप लगा है। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं, सपा ने आरोपी को पार्टी से निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद रास्ते को लेकर शुरू हुआ था। इस घटना में मारपीट से पांच महिलाएं घायल हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर गांव में मछलीशहर के विधायक और पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर के भाई दीपचंद सोनकर प्लॉटिंग कर रहे हैं। दीपचंद करंजाकला के ब्लॉक प्रमुख भी हैं। शुक्रवार को वे प्लॉट पर पहुंचे तो गांव की दलित बस्ती के लोगों ने रास्ते की मांग की। इसे लेकर विवाद हुआ तो महिलाएं प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं का कहना था कि जब तक रास्ता नहीं मिलेगा, तब तक वे निर्माण नहीं होने देंगी।

Advertisements
Ad 13

आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर महिलाओं की पिटाई कर दी। इस घटना में पुष्पा देवी, शारदा, इंद्रावती, सविता और उर्मिला घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। बाद में वीडियो वायरल हुआ तो मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने दीपचंद के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी दिनेशपाल सिंह के मुताबिक, पुलिस की भूमिका की जांच सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी कर रहे हैं। अगर कोई दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं से अभद्रता करने का मामला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए विधायक के भाई दीपचंद सोनकर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button