Ajab-GajabBreaking NewsNational

पत्नी की हत्या कर लाश के साथ ली सेल्फी और लगा दिया WhatsApp Status

तमिलनाडु को कोयंबटूर में रविवार दोपहर कई लोगों के व्हाट्सएप स्टेटस एक डरावनी फोटो दिखी। फोटो में एक महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसके पास एक आदमी दरांती लिए खड़ा था।

कोयंबटूर। तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने अपने से अलग होकर महिला हॉस्टल में रह रही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने पत्नी के शव के साथ सेल्फी लेकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी और लिखा कि दगाबाजी की कीमत मौत है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना के बाद हॉस्टल में रह रहीं अन्य युवतियां स्तब्ध रह गईं और इससे राजनीतिक आक्रोश भी भड़क उठा तथा विपक्षी दलों ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।

पुलिस के पहुंचने तक हॉस्टल में ही रहा आरोपी

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक 32 वर्षीय आरोपी हॉस्टल में ही रहा और रविवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय महिला कोयंबटूर की एक निजी फर्म में काम करती थी और अपने पति से अलग होने के बाद एक महिला हॉस्टल में रह रही थी। वह दक्षिणी तिरुनेलवेली जिले के मेलापलायम के पास थारुवई की रहने वाली थी।

आरोपी का दावा- पत्नी ने दिया धोखा

Advertisements
Ad 26

पुलिस ने बताया कि उसका पति एस. बालामुरुगन रविवार दोपहर को उससे मिलने के बहाने उसके हॉस्टल गया और बाद में कहासुनी के बाद दरांती से उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने पत्नी के शव के साथ अपनी सेल्फी ली और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया तथा दावा किया कि पत्नी ने उसे धोखा दिया है।

बच्चों को मां के पास छोड़ हॉस्टल में रह रही थी महिला

आरोपी के साथ विवाद के कारण महिला ने अपने दोनों बच्चों को कोयंबटूर में अपनी मां की देखरेख में छोड़ दिया और खुद एक छात्रावास में रहने लगी थी। रथिनापुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button