Breaking NewsUttarakhand

मंत्री रेखा आर्या नहीं आ रही उत्तराखंड की जनता को पसंद, जनता दरबार में आए इक्का-दुक्का लोग : आजाद अली

देहरादून। भाजपा की कार्यप्रणाली से जहां पूरे देश की जनता त्रस्त है तो वही उत्तराखंडवासी भी भाजपा सरकार की गलत नीतियों की मार झेल रहे हैं। जिस वजह से अब राज्य की आम जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। इसकी बानगी शनिवार को भाजपा मंत्री रेखा आर्या के द्वारा लगाए गए जनता दरबार में देखने को मिली, जहां इक्का-दुक्का फरियादी ही अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।

इस मुद्दे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव आजाद अली ने कहा कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार से शिकायतें करते-करते थक चुकी है किंतु सरकार उनकी फरियादो को सुनकर उन तमाम समस्याओं को दूर करने के बजाय पल्ला झाड़ती हुई नजर आती है।

Advertisements
Ad 13

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि यही वजह है कि अब राज्य की आम जनता सरकार और उनके मंत्रियों द्वारा लगाए जा रहे जनता दरबार में जाने से कतरा रही है।
आज़ाद अली ने कहा कि राज्य की मंत्री रेखा आर्या उत्तराखंड की जनता को पसंद नहीं आ रही है। जनता दरबार में आए इक्का-दुक्का लोग इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा रेखा आर्या पर मेहरबान है किन्तु जनता को अब उनपर भरोसा नहीं रह गया है। जिस वजह से अब फरियादी उनके लगाए जनता दरबार में जाने से भी परहेज कर रहे हैं।

आज़ाद अली ने कहा कि जनता दरबार लगाना सिर्फ भाजपा का एक ढोंग है। दरअसल पिछले आठ महीनों में भाजपा के पास उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं है। जिस कारण जनता का ध्यान भटकाने के लिये अब वो जनता दरबार का ढोंग कर रही है। आज़ाद अली ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार और उनके नुमाइंदे बताएं कि अब तक कितने फरियादियों की फरियाद पूरी हो चुकी है या सिर्फ दरबार लगाकर ढोंग रचाकर ही वो अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button