Breaking NewsNational

एमसीडी चुनाव में केजरीवाल का सफाया करें लोगः अमरिंदर

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के कुटिल मंसूबे तो पंजाब के चुनाव में पराजित हो गये और अब आगामी एमसीडी चुनाव में उनका सफाया करने की दिल्ली की बारी है। राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को आप या भाजपा-शिअद गठबंधन के पक्ष में मतदान करने के विरूद्ध चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव के नतीजे उनके लिए आंखें खोलने वाले होना चाहिए।

पश्चिम दिल्ली के सुभाष नगर में गुरुवार को कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने आप और शिअद-भाजपा गठबंधन पर प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों ने केजरीवाल के कुटिल मंसूबे को पराजित किया है और आगामी एमसीडी चुनाव में उनका सफाया करने की दिल्ली की बारी है।’’

Advertisements
Ad 13

सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर पंजाब में अपनी आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए करदाताओं के धन का दुरूपयोग करने आरोप लगाया। उन्होंने स्थानीय लोगों को आकर्षित करने के लिए पंजाबी में भाषण दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button