Breaking NewsUttarakhand

मौसम विभाग ने जताया अंदेशा, उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

देहरादून। उत्तराखंड के छह जिलों में आज बुधवार को भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पर्वतीय इलाकों में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Advertisements
Ad 26

वहीं, मंगलवार सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक बजे तक बड़कोट में 11.5, मुक्तेश्वर में 7.5 और तपोवन में 7.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button