Breaking NewsEntertainment

मीका ने की ऐसी हरकत, लोगों ने कहा-शर्म करो

मुंबई। मीका सिंह के खिलाफ लोगों का जमकर गुस्सा फूट रहा है। लोग उन्हें खूब कोस रहे हैं। वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान जाकर एक इवेंट में परफॉर्म करने को लेकर लोगों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें इस कारण काफी भला-बुरा कह रहे हैं। दरअसल, मीका पिछले दिनों कराची गए थे जहां उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के करीबी रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म किया। जैसे ही उनके परफॉरमेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर आए इंडियन फैन्स गुस्से से आग बबूला हो उठे।

एक ओर भारत के साथ पाकिस्तान ने सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं। दूसरी ओर मौजूदा हालात में मीका को पाकिस्तान में परफॉर्म करते हुए शर्म आनी चाहिए। एक और यूजर में लिखा-मीका का पासपोर्ट और नागरिकता रद्द कर दीजिए। उन्हें पाकिस्तान में ही रहने दीजिए। एक और यूजर ने लिखा शर्म करो। एक अन्य यूजर ने लिखा- पाजी आप भी गद्दार निकले। इतना कुछ दिया देश ने, थू।

20190812_192351

Advertisements
Ad 13

मीका ने मुशर्रफ़ के रिश्तेदार की शादी के मेहंदी फंक्शन में 8 अगस्त को परफॉर्म किया था। वह यहां अपने 14 ग्रुप मेंबर्स के साथ गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें यहां परफॉर्म करने के लिए 1.06 करोड़ रु. मिले।

बहरहाल देश के जिम्मेवार नागरिक होने के नाते हम सभी को अपने निजी स्वार्थ को एक तरफ रखकर वतन के मान, प्रतिष्ठा एवँ देशहित के बारे में पहले सोचना चाहिए। यदि सेलेब्रिटी हों तो ये जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि देशवासियों की उम्मीदें भी उनसे जुड़ी होती हैं। फिर नाउम्मीदी पर गुस्सा फूटना तो लाज़मी है। भला जनता के देश प्रेम के जज़्बे और इस आक्रोश को कौन रोक सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button