Ajab-GajabBreaking NewsNational

मिनिएचर आर्टिस्ट ने पेंसिल निब पर बनाया 0.5 इंच लंबा शिवलिंग

भुवनेश्वर। आज महाशिवरात्रि है। इस मौके पर मशहूर मिनिएचर आर्टिस्ट एल ईश्वर राव ने पेंसिल निब पर शिवलिंग बनाया है। राव ने बताया कि उसने दो मूर्ति बनाई हैं।

बॉटल के अंदर शिवलिंग बनाया है, जो 0.5 इंच लंबा है। इसके अलावा, इतनी साइज का शिवलिंग पेंसिल की निब पर बनाया गया है। राव भुवनेश्वर से 20 किमी दूर जातनी गांव में रहते हैं।

Advertisements
Ad 26
बोतल के भीतर शिवलिंग का अद्भुत दृश्य
बोतल के भीतर शिवलिंग का अद्भुत दृश्य

ईश्वर ने बताया कि यह बेहद मुश्किल काम है। चार सॉफ्ट स्टोन को बॉटल के अंदर फिक्स करना बेहद चुनौती भरा होता है। एकाग्रता के साथ लंबे वक्त से अभ्यास भी चाहिए।

इससे पहले राव ने विश्व कप ट्रॉफी को पेंसिल की टिप पर इमली के बीज से बनाया था। पिछले साल क्रिसमस के बाद, उन्होंने एक बोतल के अंदर चर्च बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button