Breaking NewsUttarakhand

मानसून की चाल हुई धीमी, फिलहाल सामान्य रह सकता है मौसम

देहरादून। बदलते मौसम के साथ ही उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार फिलहाल थोड़ी धीमी पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के तीन जिलों नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका है।

शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इस बीच बदरीनाथ के पास लामबगड़ में गुरुवार को मलबा आने से बंद हाईवे शुक्रवार को खोल दिया गया। प्रदेश के आंतरिक मार्गों पर भूस्खलन से दुश्वारियां बनी हुई हैं।

Advertisements
Ad 13

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल मानसून की रफ्तार मंद ही रहेगी, लेकिन अगले पखवाड़े इसमें तेजी आ सकती है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में मानसून की बारिश में दस फीसद की कमी रही है।

इसे सामान्य के करीब कहा जा सकता है। दूसरी ओर भूस्खलन के चलते गढ़वाल मंडल में 44 सड़कों पर आवाजाही बाधित है। इससे करीब 150 गांव प्रभावित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button