Breaking NewsEntertainmentNationalSports

बेटी जीवा संग इस विज्ञापन में नजर आएंगे एमएस धोनी, तस्वीर हुई वायरल

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल एमएस धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, और अपना ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। धोनी आजकल अपने फॉर्म हाउस में सब्जियां उगा रहे हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ भी खूब वक्त बिता रहे हैं।

पहली बार विज्ञापन में साथ दिखेंगे माही और जीवा

महेंद्र सिंह धोनी पहली बार अपनी बेटी जीवा के साथ विज्ञापन में नजर आएंगे, और इसी के साथ धोनी की बेटी जीवा का विज्ञापन की दुनिया में डेब्यू होगा। ओरियो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी इसकी जानकारी दी है।

Advertisements
Ad 13

बिस्किट का एड करेंगे महेंद्र सिंह धोनी और जीवा

ओरियो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर धोनी और जीवा की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है- देखिए किसने फील्ड में खेलने के लिए एंटर किया है। जुड़े रहिए ओरियो इंडिया के साथ 2021 में फन के लिए। महेंद्र सिंह धोनी और जीवा धोनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button