Breaking NewsUttarakhand

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर इक्फाई यूनिवर्सिटी द्वारा किये गए सम्मानित

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, जीआरडी एकेडमी के प्रधानाचार्य एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर को इक्फाई यूनिवर्सिटी की ओर से एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।

शनिवार को राजा रोड, सेलाकुई स्थित इक्फाई यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘प्रिंसिपल कॉन्क्लेव’ में जीआरडी एकेडमी, प्रेमनगर के प्रधानाचार्य डॉ. अभिनव कपूर को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अभिनव कपूर के साथ ही अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 13

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर को ये सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया। बता दें कि डॉ. अभिनव कपूर बीते काफी वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे डॉ. कपूर वर्तमान में जीआरडी एकेडमी प्रेमनगर में बतौर प्रधानाचार्य कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button