Breaking NewsUttarakhand

महान क्रांतिकारी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पार्षद वंशिका सोनकर ने किया नमन

युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, साहस और बलिदान के प्रतीक, मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर जी की जीवन गाथा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने देश के महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, माँ भारती के महान सपूत, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर सेनानी, विचारों के क्रांतिकारी, सिद्धहस्त लेखक और ओजस्वी वक्ता वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। भारत देश की स्वतंत्रता और अखंडता के प्रति वीर सावरकर के अटूट समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

Advertisements
Ad 27

युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, साहस और बलिदान के प्रतीक, मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर जी की जीवन गाथा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मातृभूमि की सेवा में वीर सावरकर जी का त्याग और संघर्ष अविस्मरणीय व अनुकरणीय है। स्वभाषा, स्वभूषा व स्वदेश के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले स्वातंत्र्यवीर का त्याग व राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को ध्रुवतारे के समान दिशा दिखाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button