Breaking NewsEntertainment

मुंबई पुलिस पर गर्व है : रितेश

मुंबई। शहर के एक पब में आग लगने की घटना के कुछ दिन बाद हिंदी फिल्म अभिनेता रितेश देखमुख ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर गर्व है। घटना में 14 लोग मारे गए। अभिनेता ने ट्विटर पर पुलिस कांस्टेबल सुदर्शन शिंदे की एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि शिंदे ने पब में लगी जानलेवा आग से आठ लोगों को बचाया।

देखमुख ने ट्वीट किया, ‘‘कांस्टेबल सुदर्शन शिंदे ने आठ लोगों की जान बचायी। मुंबई पुलिस पर हमें बहुत गर्व है। सुदर्शन शिंदे आपको मैं सलाम करता हूं।’’ गत 29 दिसंबर को मुंबई के कमला मिल्स परिसर में स्थित ‘1 एवब’ पब में लगी भीषण आग में 14 लोग मारे गए।

Advertisements
Ad 13

घटना के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने होटलों एवं पबों में अवैध निर्माण के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button