Breaking NewsUttarakhand

मसूरी की चोटियों ने एकबार फिर ओढ़ ली बर्फ की सफेद चादर

देहरादून। पर्यटकों के लिए खुशी की खबर आई है। बुधवार को देवभूमि की वादियां एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। मसूरी, धनोल्टी, चारधाम सहित कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में भी खूब बर्फबारी हुई। पर्यटन नगरी मसूरी व धनोल्टी में एक बार फिर बुधवार को बर्फबारी शुरू हुई। मौसम की यह पांचवीं बर्फबारी है। मसूरी में बर्फबारी करीब एक से दो इंच हुई है। मसूरी का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

धनोल्टी मुख्य बाजार में लगभग आधा फीट से अधिक बर्फबारी हुई। आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब एक फीट से अधिक बर्फबारी बताई जा रही है। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। धनोल्टी मार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण मसूरी पुलिस ने जेपी बैंड के पास बैरिकेडिंग लगाकर धनोल्टी मार्ग बंद कर दिया है।

रुक-रुक कर बारिश और हिमपात के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह अवरुद्व हो गया है। इस कारण क्षेत्र से लगे गांवों का तहसील मुख्यालय और रवांई घाटी का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया है। रानाचट्टी, राडीटॉप में जमकर हो रहे हिमपात के कारण सम्पर्क कट गया है। वहीं गंगोत्री भी बर्फ से ढक गया है।

Advertisements
Ad 13

रुद्रप्रयाग के 5000 फीट ऊंचाई पर बसे गांवों में भी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ, तुंगनाथ, मद्महेश्वर में बर्फ़बारी हो रही है। कुमाऊं के धानाचूली, गागर, मुक्तेश्वर, पहाड़ पानी, मनाघेर, रानीखेत के चौबटिया, अल्मोड़ा के कसार देवी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

बागेश्वर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा शहर और चंपावत के ललुवापानी मार्ग में भी बर्फबारी हुई है। औली, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गोरसों बुग्याल में बर्फ़बारी हो रही है। धनोल्टी मार्ग पर बर्फबारी के कारण दुर्घटना होने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ गई। बताया जा रहा है कि धनोल्टी आने वाले पर्यटकों को भी चम्बा में ही रोक दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button