Breaking NewsUttarakhand

मसूरी से दून आ रही बेकाबू कार सड़क पर पलटी, दो ने तोड़ा दम, तीन घायल

देहरादून। रविवार की तड़के सुबह मसूरी से देहरादून आ रही एक तेज रफ्तार मारुति बलेनो कार सड़क पर पलट गई। 108 की मदद से घायलों और मृतकों को दून अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के 4.10 बजे पर साईं मंदिर के पास एक मारुति बलेनो कार नंबर यूके07 बीवाई 6048 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जानकारी के मुताबिक कार मसूरी से देहरादून की तरफ काफी तेज रफ्तार से आ रही थी।

Advertisements
Ad 13
सूचना पर उप निरीक्षक उमेश कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार घायलों को बाहर निकाल कर 108 से दून अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान दो वाहन सवार युवकों अनिल कुमार सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम बहेड़ा टिहरी गढ़वाल उम्र 26 वर्ष और नीरज पुत्र रूप सिंह ग्राम श्रीकोट तहसील घनसाली टिहरी गढ़वाल उम्र 20 वर्ष को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया।

वाहन में सवार अन्य घायल दो व्यक्ति रोहित उर्फ चीनू पुत्र दर्शन सिंह निवासी गणेश विहार, अनिल कुमार सिंह पुत्र सुंदर सिंह नेहरू कॉलोनी उम्र 21 वर्ष (वाहन चला रहा था) तथा ऋषभ पुत्र गब्बर सिंह निवासी शांति विहार नेहरू कॉलोनी उम्र 19 वर्ष का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। वाहन में सवार लड़की अदिति नेगी पुत्री  राज कमल नेगी निवासी बंजारावाला नेहरू कॉलोनी उम्र 21 वर्ष सकुशल है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button