नदी के ऊपर बना पुल धराशायी, 6 लोग घायल

चंबा। हिमाचल के चंबा में नदी के ऊपर बने एक पुल धराशायी होने से 6 लोग घायल हो गए। यह पुल चंबा जिले को पठानकोट से जोड़ता था। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त पुल के ऊपर से दो गाड़िया भी गुजर गई जिसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इजाल के पंडित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चंबा के जिलाधिकारी सुदेश कुमार मोख्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुल कैसे गिरा यह अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन अंदेशा लगाया जा रहा है कि पुल बनाने में खराब गुणवत्ता के सामान इस्तेमाल किए गए होंगे जिस वजह से यह पुल गिरा होगा। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह पुल 15 साल पहले बना था। जिस वक्त यह पुल गिरा उस वक्त पुल के ऊपर एक कार, एक ट्रक और एक मोटर साइकिल सवार था। पुल टूटने की वजह से मोटर साइकिल सवार नीचे गिर गया जबकि ट्रक और कार पुल पर ही फंस गए। काफी मशक्क के बाद उन्हें वहां से हटाया गया।