Breaking NewsEntertainmentNational

नहीं रहे विनोद खन्ना

मुंबई। सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना का गुरूवार को निधन हो गया। वह गुरदासपुर से भाजपा के सांसद थे। 79 वर्षीय खन्ना पिछले कुछ महीनों से वह बीमार चल रहे थे। अस्पताल में आज उनका निधन होने के बाद उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले दिनों एक तसवीर वायरल हुई थी जिसमें अस्पताल में भर्ती अभिनेता का स्वास्थ्य काफी गिरा हुआ दिख रहा था और वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ थे। यह बताया जा रहा था कि अभिनेता कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।

विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में वर्षों तक राज किया और 1998 के लोकसभा चुनावों के दौरान वह भाजपा से जुड़े और अपना पहला चुनाव गुरदासपुर से लड़कर सांसद बने। बाद में उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में पर्यटन और विदेश राज्य मंत्री बनाया गया। खन्ना 2014 का लोकसभा चुनाव भी गुरदासपुर से जीते थे। पिछले काफी दिनों से वह अपनी बीमारी के चलते राजनीति में सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे थे।

Advertisements
Ad 13

खन्ना के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है और कई अभिनेता-अभिनेत्री ट्वीट कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। खन्ना का निधन पंजाब भाजपा के लिए भी एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button