Breaking NewsUttarakhand

दून पुलिस ने तीन साइबर ठगों को दबोचा, ऐसे हुई गिरफ्तारी

देहरादून। दुनिया भर के साथ ही उत्तराखंड में भी साइबर अपराधों में तेजी से इज़ाफ़ा हुआ है। ऐसे ही एक मामले में राजधानी दून की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस द्वारा तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद ठगों ने कई बातों का खुलासा किया है।

पूछताछ में पता चला है कि तीनों ऑर्गनाइज तरीके से घटनाओं को अंजाम देते थे। दूसरे की आईडी के सिम का उपयोग किया जाता था। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने आज इस मामले का खुलासा किया। इस दौरान एसपी सिटी स्वेता चौबे भी मौजूद रहीं।

पत्रकार वार्ता के दौरान आरोपियों को पेश करते हुए देहरादून पुलिस
पत्रकार वार्ता के दौरान आरोपियों को पेश करते हुए देहरादून पुलिस

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता टीना गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टीना गुप्ता के खाते से चार लाख 45 हजार रुपए साइबर ठगों ने उड़ा दिए थे।

Advertisements
Ad 27

एसएसपी अरुण मोहन जोशी के निर्देश पर देहरादून से गई विशेष टीम ने झारखंड, बंगाल, दिल्ली और अन्य राज्यों में संयुक्त रूप से कार्रवाई की और इन आरोपियों की गिरफ्तारी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी शरीद अंसारी, तनवीर आलम और तबुवत अंसारी की गिरफ्तार कर 47 मोबाइल सिम, नौ मोबाइल और 53 हजार नकद रुपए बरामद किए गए हैं। टीना ने 19 फरवरी को रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button