नशेड़ी युवक ने चार लोगों को कार से कुचला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन में रफ्तार और नशे का कहर बरसा है। यहां कथित तौर पर नशे में चूर 25 वर्षीय एक शख्स ने अपनी SUV गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ा दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 2 लोगों के घायल होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सुबह की है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान देवेश के रूप में हुई है जो एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है।
पूछताछ में देवेश ने पुलिस को बताया कि वो अपने एक मित्र से मिलने के लिए पश्चिम बिहार से एयरपोर्ट जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि देवेश नशे की हालत में थे और उनकी हांडा सीविक कार कार फुल स्पीड में थी। अचानक कार से उनका नियंत्रण खो गया और कार फुटपाथ पर जा चढ़ी।
फुटपाथ पर करीब 4 लोग सो रहे थे जो कार की चपेट में आए। पुलिस ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों बुरी तरह जख्मी है। दिल्ली वेस्ट की डिप्टी कमिश्नर मोनिका भारद्वाज ने बताया कि देवेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।