Breaking NewsNational

नितीश कुमार छठी बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

 

पटना। जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार गुरुवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बनने वाली उनकी सरकार को राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी सुबह 10 बजे शपथ दिलाई।

जेडीयू सुप्रीमो ने छठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाया है। नीतीश कुमार के बाद बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण सामरोह में दो ही नेताओं ने शपथ ली। बुधवार की शाम नीतीश के इस्तीफा के बाद 20 महीने से चल रही महागठबंधन की सरकार गिर गई थी। इसके बाद बुधवार की देर रात नीतीश कुमार को जद (यू) और भाजपा संयुक्त विधायक दल का नेता चुन लिया गया। नीतीश ने देर रात ही नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

Advertisements
Ad 13

बुधवार रात नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर भाजपा, जद (यू), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, लोक जन शक्ति पार्टी के विधानसभा सदस्यों के अतिरिक्त दो निर्दलीय विधानसभा सदस्यों सहित कुल 131 विधायकों के समर्थन का पत्र प्रस्तुत किया था। इसके बाद राज्यपाल ने नीतीश को सरकार बनाने का न्योता दिया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शपथ-ग्रहण के बाद 29 जुलाई तक बिहार विधान सभा में बहुमत सिद्ध करने को कहा था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button