Breaking NewsUttarakhand

राजकीय महाविद्यालय पौखाल में आयोजित हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं वृक्षरोपण कार्यक्रम

टिहरी गढ़वाल। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस, 24 सितंबर 2021 के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए.एन. सिंह जी की अध्यक्षता, एवं एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. संदीप कुमार के निर्देशन में ऑनलाइन माध्यम से पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए.एन. सिंह जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्राचार्य ने कहा कि 24 सितंबर 1969 को देश के 37 विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र विकास के साथ साथ राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का बहुत योगदान होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस की शुरुआत गांधी शताब्‍दी वर्ष में हुई, क्योंकि गांधी जी का कहना था कि देश की सेवा में युवाओं की भागीदारी जरूरी है।

वर्तमान समय में राष्ट्रीय सेवा योजना के 39,695 एनएसएस इकाइयों में 36.5 लाख से अधिक स्वयंसेवी हैं जो श्रम दान कर देश सेवा कर रहें हैं। इसी क्रम में प्राचार्य जी ने कहा कि पेड़-पौधें लगाने के साथ साथ, गंदगी एवं कूड़ा करकट से पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बी.आर. भद्री, डॉ. संजीव प्रसाद भट्ट, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. अंधरूति शाह, डॉ. अनुरोध प्रभाकर, डॉ. सन्तोषी ने निर्णायक मंडल की भूमिका में कार्य करते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Advertisements
Ad 13

महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. संतोषी, डॉ. अंधरूति शाह, छात्राएं मानसी खरोला, शिवानी, मनीषा रावत, सृष्टि एवं कर्मचारियों राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कुसुम, राजेन्द्र राणा, मनोज राणा, अनिल व गंभीर द्वारा पौधा-रोपण किया गया।

पोस्टर/ मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- नीलम और सृष्टि (बी. ए. तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान- मानसी खरोला ओर मनीषा रावत (बी. ए. तृतीय वर्ष), तृतीय स्थान- मनीषा राणा (बी.ए. प्रथम वर्ष)।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. दीक्षा (बी.ए. प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान अरविंद सिंह (बी.ए. तृतीय वर्ष) तृतीय स्थान मनीषा राणा (बी. ए. प्रथम वर्ष)।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. दीक्षा (बी.ए. प्रथम वर्ष) द्वितीय स्थान कु. मनीषा राणा (बी.ए. प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान सविता (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया।

महाविद्यालय एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र निर्गत किये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button