Breaking NewsLifeUttarakhand

त्रिवेंद्र रावत होंगे उत्तराखण्ड के नये मुख्यमंत्री

देहरादून। भाजपा विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखण्ड के नये मुख्यमंत्री होंगे। देहरादून में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वह शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। देहरादून के होटल पैसेफिक में आयोजित विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा नेता श्याम जाजू और सरोज पांडे उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे। नये मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद से राज्य भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है।
रावत डोइवाला क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने हैं। वह 2002 में पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। उन्हें संघ और भाजपा अध्यक्ष की पहली पसंद बताया जाता है। वह संघ के प्रचारक रहने के साथ-साथ उत्तराखंड भाजपा के संगठन मंत्री रह चुके हैं। झारखंड के प्रभारी रहे रावत को झारखंड विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का श्रेय भी मिला था।

Advertisements
Ad 13

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button