Breaking NewsEntertainment

प्रसिद्ध गायक प्यारे लाल वडाली का हुआ निधन

अमृतसर। अपनी सूफी गायकी के लिए दुनियाभर में मशहूर वडाली ब्रदर्स में छोटे भाई प्यारे लाल वडाली का निधन हो गया है। आपको बता दें कि, दुनियाभर में अपनी सूफी गायकी का जादू बिखेरने वाले प्यारे लाल ने अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांसे ली।

पिछले कुछ समय से प्यारे लाल बीमार चल रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात को उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।

Advertisements
Ad 13

 

1364116_Wallpaper2

 

बडाली बंधु “तू माने या ना माने दिलदारा असां भी तैनू रब मानियां” जैसे हिट गीत को गाकर सुर्खियों में आये थे।  भारत ही नहीं अपितु विदेशों में भी उनके सूफी गीतों को काफी पसंद किया जाता है। सूफी गायकी को पसंद करने वाले उनके फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button