Breaking NewsUttarakhand

पत्नी को मायके भेजकर ले आया सौतन

विकासनगर: थाना सहसपुर अंतर्गत छरबा के एक युवक ने पहली पत्नी को मायके भेज दूसरी शादी कर ली। मायके से जब पहली पत्नी वापस लौटी तो घर में अपनी सौतन को देखकर आग-बबूला हो गई। दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने उसे प्रताड़ि‍त करना शुरू कर दिया। जिस पर महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर उसे छरबा स्थित घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसकी जमानत हो गई।

बिहार के रोहताश जिले की निवासी मीनू कई साल से सेलाकुई में रह रही थी। वर्ष 2014 में उसने छरबा सहसपुर निवासी योगेश पुत्र फूल सिंह से शादी कर ली। घरवालों को ये शादी पसंद नहीं आने पर योगेश पत्नी के साथ सेलाकुई में रहने लगा। फिर बाद में परिजनों के मानने पर दंपती वर्ष 2015 में छरबा में ही पैतृक घर में रहने लगे, लेकिन परिजनों से फिर विवाद होने पर दोनों को दोबारा सेलाकुई में किराये के कमरे में रहना पड़ा।

Advertisements
Ad 13

महिला का आरोप है कि अप्रैल में योगेश ने उसे मायके भेज दिया और आठ जुलाई को दूसरी शादी कर ली। जब वह मायके से लौटी तो उसे दूसरी शादी का पता चला। विरोध करने पर पति ने उसे प्रताड़ि‍त करना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी के अनुसार महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को छरबा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button