Breaking NewsUttarakhand

माता रमाबाई अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- माता रमाबाई महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक, सामाजिक समानता और सद्भाव की प्रबल पक्षधर थीं। रमाबाई को मानवीय संवेदना, विनम्रता और करुणा के लिए जाना जाता था।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने माता रमाबाई अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- त्याग, बलिदान एवं साहस की प्रतिमूर्ति, असीम धैर्य व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक एवं सादगी भरे जीवन की मिसाल पूजनीय माता रमाबाई अम्बेडकर जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

Advertisements
Ad 26

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने रमाबाई अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा- आज ही के दिन यानी की 07 फरवरी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर का जन्म हुआ था। उनका जन्म एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन पर रमाबाई का काफी असर पड़ा था। वह महिला सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक, सामाजिक समानता और सद्भाव की प्रबल पक्षधर थीं। रमाबाई को मानवीय संवेदना, विनम्रता और करुणा के लिए जाना जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button