Breaking NewsUttarakhand

पानी लेने गई महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड के कोटद्वार में पोखड़ा के घरतोली गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। सोमवार सुबह प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लेने गई महिलाओं का गुलदार ने पीछा किया। महिलाओं ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर रेंज अधिकारी वन कर्मियों के साथ गांव पहुंचीं।

पोखड़ा विकासखंड में गडोली और घरतोली गांवों में दो लोगों पर हमला करने वाला गुलदार रविवार की रात पिंजरे में कैद नहीं हो पाया। क्षेत्र में गुलदार के दोबारा नजर आने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। गुलदार ने 19 अगस्त को गडोली गांव में बकरी चुगा रहे सूरज सिंह नेगी (26) पर हमला कर दिया था।

गडोली गांव निवासी रतन सिंह ने बताया कि घरतोली गांव के प्राकृतिक जलस्रोत (पंदेरा) के आसपास गुलदार सक्रिय है। सोमवार सुबह आठ बजे घरतोली गांव की आठ-दस महिलाएं पानी लेने के लिए पंदेरा गईं थी।

Advertisements
Ad 13

वहां गुलदार ने महिलाओं का पीछा किया। लोग अब जंगल और खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं। घटना के बाद से देवराजखाल-जयखाल मार्ग पर भी दोपहिया वाहन चालक अकेले आवाजाही करने में घबरा रहे हैं।

दमदेवल की रेंजर सुचि चौहान ने बताया कि गडोली और घरतोली गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर गुलदार के बारे में जानकारी ली गई है। ग्रामीणों को आवश्यक हिदायत भी दी गई है। गुलदार को पकड़ने के लिए घिरतोली और गडोली गांव में पिंजरा लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button