Uttarakhand

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की खुशहाली की कामना की

cm-photo-07-dtदेहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मन्दिर परिसर में दीप दान किया। क्षेत्र वासियों  का पुष्पमाला, फुलझड़ी व पटाके आदि वितरित कर उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मलिन बस्तियों के नियमितिकरण एवं वहां के निवासियों को मालिकाना हक दिये जाने की शुरूआत कर दी गई है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीपावली के अवसर पर मलिन बस्ती इंदिरा काॅलोनी चुक्खुवाला स्थित महर्षि वाल्मिकी सर्वधर्म मन्दिर में महर्षि वाल्मिकी की मूर्ति पर मल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। उन्होंने नेशविल्ला रोड़, कालीदास मार्ग, हाथीबड़कला क्षेत्र का भी भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Advertisements
Ad 13

मुख्यमंत्री श्री रावत, मुख्यमंत्री आवास बीजापुर अतिथि गृह में भी अपने परिवारिकजनों के साथ दीप दान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा फुलझड़ी जलाकर दीपावली मनाई तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक राजकुमार, कांगे्रस नेता लालचंद शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button