Breaking NewsEntertainment

रोंगटे खड़े कर देगा इस फिल्म का ट्रेलर

मुम्बई। 16 दिसंबर, 2012 ये वो तारीख है जिस दिन कुछ ऐसा हुआ था जिसके गुस्से से पूरा देश दहल गया था। दिल्ली की सड़क पर चलती बस में एक मामूम के साथ बहुत ही निर्दयता ने 6 लोगों ने बलात्कार किया था। इसके बाद अधमरी अवस्था में उस लड़की को चलती बस से फेंक दिया गया। ये बालात्कार इतनी क्रूरता के साथ किया गया था जिससे इंसान की रूह कांप जाए। मीडिया में ये खबर आते ही पूरे देश में आक्रोश पैदा हो गया। मीडिया में पीड़ित लड़की को निर्भया और दामिनी जैसे नाम दिये। निर्भया गैंगरेप कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस केस पर ही अब विपुल शाह ने फिल्म बनाई हैं।

कुछ किरदारों के साथ विपुल शाह उस भयानक रात की तस्वीर और निर्भया के दर्द को पर्दे पर दिखाने की कोशिश करने जा रहे है। फिल्म का नाम ‘दिल्ली बस’ रखा गया है। फिल्म में शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा अनजान श्रीवास्तव, दिव्या सिंह और संजय सिंह भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। विपुल शाह की इस फिल्म के निर्माता तारिक खान हैं।

Advertisements
Ad 13

फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के 1 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस काली रात देश की बेटी निर्भया पर क्या कुछ नहीं बीता था। कैसे उन हैवानों ने चलती बस में निर्भया के शरीर के हर हिस्से को बुरी तरह नोंचा था। उसके शरीर के साथ कुछ ऐसा किया था जिसे सोचने मात्र से रूह कांप जाए। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

देखें फिल्म का ट्रेलर:
[wonderplugin_gallery id=”61″]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button