श्रद्धा कपूर की बिकिनी में फोटो हुई लीक, बोल्डनेस देख हैरान हुए फैंस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) बीते कई दिनों से लव रंजन की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग मॉरिशस में चल रही थीं। ऐसे में अब फिल्म के सेट से श्रद्धा कपूर की फोटो लीक हुई है। इस फोटो में श्रद्धा कपूर को पिंक कलर की बिकिनी में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के आस-पास क्रू मेंबर्स नजर आ रहे हैं। श्रद्धा कपूर बिकिनी में काफी स्टाइलिश और बोल्ड नजर आ रही हैं। फैंस ने भी एक्ट्रेस का ये लुक देखने के बाद तारीफ करनी शुरू कर दी है।
इससे पहले रणबीर और श्रद्धा कपूर का उनकी अपकमिंग फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। बीटीएस वीडियो में रणबीर को शर्टलेस देखा जा सकता है क्योंकि अभिनेता श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म के स्पेशल गाने की शूटिंग कर रहे थे। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार ऑनस्क्रीन नजर आने वाले हैं। दोनों की इस फिल्म का दर्शक काफी लंबे से इंतजार कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CfqDnQmvHR9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f3b190ab-d782-4302-b20c-6c3ea12d8a39&ig_mid=CC1AD579-410E-401B-9B4B-7C795F414DA5
यह पहली बार है जब रणबीर और श्रद्धा किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर के लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी के अलावा ‘चालबाज इन लंदन’ और ‘नागिन’ भी है। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर आने वाले दिनों ‘शमशेरा’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘एनिमल’ में दिखाई देंगे। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर पहली बार अपनी वाइफ और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो फैंस को खूब पसंद आया है।