Breaking NewsNational

पिछले 8 महीने से मकान में बंद थी बुज़ुर्ग महिला, ऐसे मिली मदद

हैदराबाद। तेलंगाना पुलिस ने रामनगर लेन इलाके स्थित एक मकान में 8 महीने से बंद 72 साल की एक बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम भेज दिया। महिला का पति (75) घर के बाहर ताला लगाकर आंध्र प्रदेश में अपने पैतृक गांव जमीन-जायदाद से जुड़े काम को करने गया था। पुलिस के मुताबिक, दयालु मकान मालिक बुज़ुर्ग महिला को खिड़की से भोजन और पानी दे रहा था। इससे महिला का जीवन गुजर रहा था।

महिला के घर में कैद रहने की जानकारी मीडिया में आने के बाद ही पुलिस और दूसरे अधिकारियों ने कार्रवाई की। हालांकि किसी तरह की शिकायत नहीं होने पर मामले मेें कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, ताकि पति जल्द हैदराबाद लौट आएं। महिला ने मीडिया को बताया, उसका पति जरूरी काम में फंस गया होगा। उन्होंने मेरी सुरक्षा के लिए ही घर पर ताला लगाया था। वह जल्द ही लौट आएंगे।

Advertisements
Ad 13

मुशीराबाद से टीआरएस के विधायक एम गोपाल ने बताया, ‘‘वह महिला के घर जा चुके हैं। उन्होंने महिला को मदद देने की पेशकस भी की, लेकिन महिला न तो किसी तरह मदद लेने को तैयार है न ही अपना मकान छोड़ने को तैयार थी। विधायक ने बताया, मैंने उनकी सेहत का वास्ता भी दिया था। इस उन्होंने पति के लौट आने के बाद ही फैसला लेने की बात कही थी।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button