Breaking NewsEntertainment

पीरियड्स पर महिलाओं को जागरूक करना चाहती हैं मानुषी

मुम्बई। मिस वर्ल्ड का खिताब जीत देश का नाम रौशन करने वाली मानुषी छिल्लर एक बार फिर चर्चा में हैं। वह पिछले दिनों फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट करवाने की वजह से खबरों में आई थीं। वहीं अब उनका एक और फोटोशूट सुर्खियों में आ गया है। यह फोटोशूट मानुषी ने एक फेमस मैगजीन के लिए करवाया है। जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। मानुषी ने यह ग्लैमरस अवतार फेमस कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन के लिए लिया है। वह इस मैगजीन के कवर पेज पर जगह बनाने में सफल रही हैं।

मानुषी इस मैगजीन के फरवरी अंक के कवर पेज पर नजर आएंगी। कवर पेज पर मानुषी बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उन्होंने काले रंग का बिकिनी टॉप और पीले और काले रंग की स्कर्ट पहनी है। एक अन्य फोटो में वह लाल ड्रैस में सोफे पर लेटी दिख रही हैं। इस तस्वीर में मानुषी काफी क्यूट नजर आ रही हैं।

Advertisements
Ad 13

मैगजीन के लिए करवाए फोटोशूट की तस्वीरों को कॉस्मोपॉलीटन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। फोटो शेयर करते हुए बताया गया है कि इंटरव्यू में मानुषी ने महिलाओं के पीरियड्स से जुड़ी बातों पर चर्चा की है। वह महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में जागरुकता फैलाना चाहती हैं।

मानुषी ने हाल ही में फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के साल 2018 के कलैंडर के लिए फोटोशूट करवाया था। वह उस फोटोशूट में भी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button