Ajab-GajabBreaking NewsUttarakhand

पति ने प्रेमी संग भेज दी दुल्हन

हरिद्वार। जिले के जैनपुर झंझेड़ी में तीन दिन पहले शादी करके आई एक दुल्हन शुक्रवार को अपने प्रेमी संग चली गई। इससे पहले दोनों के परिजनों की उपस्थिति में बनी सहमती के बाद पति ने भी दुल्हन को प्रेमी संग भेज दिया। यह मामला कस्बे में शनिवार को दिनभर चर्चा का विषय बना।

एक मार्च को जैनपुर झंझेड़ी निवासी एक युवक की शादी मंगलौर थाना क्षेत्र के लहबोली में हुई थी। धूमधाम से विवाह के बाद विधि-विधान से दुल्हन का गृह प्रवेश भी कराया गया।

बताया जा रहा है कि दुल्हन का प्रेमी अचानक शादी के मण्डप में आ धामका और अपनी प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया। जिसके बाद वधु पक्ष ने बदनामी के डर से वर पक्ष के सामने मिन्नते भी की किन्तु दुल्हा तक तक अपना फैसला कर चुका था और उसने अपनी दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ भेजने का अपना फैसला सुनाया।

Advertisements
Ad 13

दुल्हे की बात सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति हैरान रह गया। बारात बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गई और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button