Breaking NewsEntertainment

इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। अक्षय कुमार की ये फिल्म अब तीन जून 2022 को रिलीज होगी। ये फिल्म पहले 10 जून 2022 को रिलीज होने वाली थी। इस बात की जानकारी अभिनेता अक्षय कुमार ने दी है।

अक्षय कुमार ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है जिसमें अक्षय कुमार सम्राट ‘पृथ्वीराज’ के रूप में नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ एक्टर ने लिखा, ‘ये घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि सम्राट #पृथ्वीराज चौहान की भव्य गाथा अब जल्द ही  3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार की पृथ्वीराज ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये फिल्म डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी है। डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि पृथ्वीराज फिल्म मुख्य तौर पर पृथ्वीराज रासो नामक एक मध्यकालीन महाकाव्य पर आधारित है, जिसकी रचना महाकवि चंद बरदाई ने की थी। रासो के चंद अलग-अलग संस्करणों के अलावा सम्राट पृथ्वीराज के जीवन और उनके काल को लेकर काफी साहित्यिक लेखन किया गया है।

Advertisements
Ad 29

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। मानुषी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सोनू सूद भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सोनू सूद फिल्म में महाकवि चंद बरदाई की भूमिका में हैं। संजय दत्त फिल्म में काका कन्हा की भूमिका में दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button