Breaking NewsUttarakhand

पूजा ने किया अपने नाम “बेस्ट प्लेयर अवार्ड”

देहरादून। राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी खिलाड़ी पूजा भट्ट को ऑल इंडिया नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में सर्वाधिक गोल दागने पर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया। पूजा ने चैंपियनशिप में कुल 14 गोल किए थे और उत्तराखंड की टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

दून निवासी पूजा भट्ट को इस साल नेशनल चैंपियनशिप में बेस्ट प्लेयर अवार्ड से नवाजा गया है। नैनीताल में एक से पांच नवंबर तक फाइव ए साइड हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें 22 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

Advertisements
Ad 13

उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही पूजा ने लीग राउंड से ही शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। उत्तराखंड ने सेमीफाइनल मैच में झंासी को 11-0 से एकतरफा शिकस्त दी। इस मैच में पूजा ने छह गोल दागे। फाइनल मैच में मेरठ को 6-4 से हराया जिसमें पूजा ने तीन गोल किए।

इसके अलावा बाकी गोल पूजा ने लीग राउंड में दागे। दून लौटने पर पूजा ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप में बेस्ट प्लेयर अवार्ड मिलना गर्व की बात है। पिछले साल जूनियर इंडिया हॉकी कैंप में पूजा चुनी गई थी। पूजा डीएवी कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा हैं और लगातार अंतर विश्वविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में गढ़वाल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button