Breaking NewsWorld

प्रधानमंत्री के परिवार पर हमला, लूटपाट

किंशासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के स्वतंत्रता संग्राम के नायक पैट्रिस लुमुम्बा ने कहा है कि सैनिकों ने उनके किंशासा स्थित घर में लूटपाट की है और उनकी बेटी जुलियाना पर हमला करके उसे घायल कर दिया।

कांगो के पहले प्रधानमंत्री के बड़े बेटे फ्रांस्वा लुमुम्बा ने बताया कि देर रात एक बजे (अंतरराष्ट्रीय समायानुसार गुरूवार रात 11 बजे) लुमुम्बा परिवार के आवास में ‘बैरियर तोड़ कर घुसने में पांच सैनिक सफल हो गये।’

Advertisements
Ad 26
उन्होंने एक बयान में कहा कि लूटपाट के दौरान उसकी छोटी बहन जुलियाना ने घुसपैठियों से बचने का प्रयास किया लेकिन उनके सिर पर राइफल के बट से हमला किया गया।
उन्होंने बताया कि हमलावरों ने ‘व्यक्तिगत रूप से नुकसान पहुंचाया और काफी मात्रा में धन लूट कर भाग गये।’ कांगो में गोंबे के किन्शासा जिले में डकैती और अपहरण की बढ़ती घटनाएं आम हो गयी हैं। गोंबे में व्यापारिक मुख्यालय और विदेशी दूतावास स्थित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button