Breaking NewsEntertainment

कान में नहीं जायेंगी दीपिका

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘पदमावती’ में व्यस्त रहने के कारण 2017 के कान फिल्मोत्सव में शामिल नहीं हो सकेंगी। दीपिका ने हाल ही में सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी लोरियल के साथ एक अंतरराष्ट्रीय करार किया है जिसके तहत वह कंपनी की भारतीय ब्रांड के रूप में नजर आएंगी।

Advertisements
Ad 27

महोत्सव में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर दीपिका ने कहा, ‘‘नहीं। इस समय मेरा सारा ध्यान ‘पदमावती’ में लगा हुआ है।’’ वह शुक्रवार रात एचटी स्टाइल अवार्ड समारोह में बोल रही थी।

समारोह में पुरस्कार जीतने वाली दीपिका ने कहा, ‘पुरस्कार जीतने का अनुभव शानदार है। यह एक स्टाइल पुरस्कार है और यह दृश्य के पीछे काम करने वाले सभी लोगों को समर्पित है चाहे वह स्टाइलिस्ट या केशसज्जाकार या मेकअप आर्टिस्ट यो या हमारे निर्देशक। यह चीजों का समायोजन है और आपका अपना व्यक्तित्व। मुझे लगता है कि हम में से हर किसी का अपना एक स्टाइल है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button