Breaking NewsUttarakhand

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने दी विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियो के वावजूद निरंतर हम तक सही समय पर सही खबर पहुँचाने व लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्वस्थ रखने की सामूहिक ज़िम्मेदारी पत्रकार बंधुओं पर ही है। प्रेस की स्वतंत्रता अति आवश्यक है, तभी पत्रकार बंधु अपने कर्तव्यों का सही तरीक़े से पालन कर पाएंगे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों, विशेषतौर पर पत्रकारिता से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सभी पत्रकार साथियों को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आप सभी निर्भीक होकर निरंतर देश की सेवा करते रहें, यही कामना है।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियो के वावजूद निरंतर हम तक सही समय पर सही खबर पहुँचाने व लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्वस्थ रखने की सामूहिक ज़िम्मेदारी पत्रकार बंधुओं पर ही है। प्रेस की स्वतंत्रता अति आवश्यक है, तभी पत्रकार बंधु अपने कर्तव्यों का सही तरीक़े से पालन कर पाएंगे।

डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ का जिक्र करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्‍वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 3 मई को मनाया जाता है। वर्ष 1991 में यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र के ‘जन सूचना विभाग’ ने मिलकर इसे मनाने का निर्णय किया था। ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ ने भी ‘3 मई’ को ‘अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता स्‍वतंत्रता दिवस’ की घोषणा की थी। तभी से ये दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button