Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे पुष्कर सिंह धामी, पढ़िये पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं। गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं।

शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। इसके बाद अब आज शाम छह बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहां तैयारी कर ली गई है।

आज तीन बजे देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के दौरान सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई। शुरुआती दौर में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम कहीं भी चर्चा में नहीं था।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे जनता की सेवा का मौका दिया। जनता के जो भी मुद्दे हैं उनका समाधान किया जाएगा। कहा कि हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है। वह इस भरोसे पर खरे उतरेंगे।

बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे। दोपहर ढाई बजे से ही विधायकों व सांसदों का भाजपा मुख्यालय पहुंचने का सिलसिला जारी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button