Ajab-GajabBreaking NewsNational

प्यार में धोखा खायी युवती ने सड़क पर किया डांस

नई दिल्ली।  आपने कंगना रनौत की फिल्म तनु वेडस मनु रिटर्न्स तो देखा होगा। जिसके कलाइमैक्स में कंगना नशे में आर माधवन की दूसरी शादी में पहुंचकर जमकर छुमके लगाती है। लेकिन गुरूग्राम की एक लडकी उससे भी आगे निकल गई।

दरअसल, गुरुग्राम के पटौदी शहर के हेलमंडी में लड़की ने नशे में बॉयफ्रेंड के घर डीजे के साथ जा कर जमकर डांस किया। डांस करता लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Advertisements
Ad 13

फेसबुक पर संदीप सहवाग नाम के एक शख्स ने एक लड़की के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इस फेसबुक यूजर के अनुसार इस लड़की ने ऐसा ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने पर किया। वो डीजे लेकर लड़के के घर के बाहर पहुंच गई और फिर अकले डांस करने लगी। लड़की दर्द भरे गानों पर डांस करती देखी जा सकती है।

फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘गुरुग्राम के पटौदी शहर के हेलमण्डी में लड़की ने नशे में बॉयफ्रेंड के घर डीजे ले जा के किया डाँस बॉयफ्रेंड ने दिया था धोका।’ जहां लड़की मिले धोखे का गम मना रही है वहीं आस-पास खड़े लोग उसपर हंस रहे हैं। फेसबुक पर इस वीडियो को लगभग 6,00,000 लोग देख चुके हैं और लगभग 9,000 लोगों ने इसे शेयर किया है। इस वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button