Breaking NewsUttarakhand

रात को अकेली देख किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

रुड़की: कलियर क्षेत्र के एक गांव में घर में देर रात किशोरी को घर में अकेले देख एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान उसने किशोरी के कपड़े तक फाड़ डाले। किसी तरह किशोरी ने शोर मचाकर खुद को दरिंदे के चंगुल से छुड़ाया।

जानकारी के मुताबिक किशोरी का पिता चाय की दुकान चलाता है और देर रात तक घर लौटता है। वहीं, उसकी दूसरों के घरों में काम करने गई थी। घर में किशोरी अकेली थी कि तभी पड़ोस का एक व्यक्ति घर में आ धमका। उसने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया।

Advertisements
Ad 13

इस दौरान किशोरी ने दरिंदे से खुद को बचाने के लिए संघर्ष भी किया। वह जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान उसके कपड़े तक फट गए। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया। पीड़ित किशोरी ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कलियर थाने में तहरीर भी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button