Breaking NewsNational

राहुल ने थामी कांग्रेस अध्यक्ष पद की बागडोर

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने आज एक भव्य समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली। पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड़ पर आयोजित समारोह में निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। समारोह में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा विभिन्न प्रदेशों से पार्टी के छोटे-बड़े नेता पहुँचे हैं।

Advertisements
Ad 26
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता आतिशबाजी और राहुल जिंदाबाद के नारे लगाकर जश्न मना रहे हैं। मुख्यालय में सभी का मुँह मीठा कराने के लिए विशेष प्रबंध किये गये हैं। आसपास के पूरे इलाके में राहुल गांधी को बधाई संदेशों वाले होर्डिंग लगाये गये हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button