Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को मौसम खराब हो गया। एक ओर देहरादून में जहां तेज हवाएं चलने लगीं तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। दोपहर बाद राजधानी देहरादून में बारिश हुई। जिसके बाद धूप निकल आई।

शनिवार को राज्य में अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में भी मौसम खराब हो गया है। चमोली में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई है। जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवा चल रही है। रुद्रप्रयाग में धूप छांव का खेल जारी है।

नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बागेश्वर में दस मिनट तक तेज बारिश हुई। बडकोट के साथ आसपास के क्षेत्रों में हवा के साथ बारिश हुई।

Advertisements
Ad 13

वहीं इससे पहले शुक्रवार को राजधानी के कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई थी। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली।

वहीं मसूरी शहर में शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदलने से हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम में हल्की ठंड लौट आई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया।

शहर में देर शाम मौसम बदलने से पहले तेज हवा चली उसके बाद हल्की बारिश हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे शहर का मौसम खुशनुमा हो गया है। शहर में पिछले कुछ दिनों से उमस हो रही थी। स्थानीय लोग भी बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश से वनों में लगी आग बुझने में मदद मिलेगी। शहर में आए सैलानी बारिश के बाद बेहद उत्साहित नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button