Breaking NewsUttarakhand

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, छात्र की मौत

देहरादून, [अभिषेक शाह]। राजधानी देहरादून में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रेमनगर के झाझरा क्षेत्र में हुए हादसे को अभी चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि एक और सड़क दुर्घटना यहाँ घटित हो गयी। देहरादून-विकासनगर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गर्इ। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक लॉ कॉलेज, प्रेमनगर का छात्र था।

गौरतलब है कि रविवार देर रात देहरादून-विकासनगर मार्ग पर पॉलिटेक्निक से आगे मोड पर एक कार अनियंत्रित हो गर्इ और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक विकास वत्स उर्फ विक्रम पुत्र पवन शर्मा(21वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को निजी वाहन से इलाज के लिए महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गर्इ।

Advertisements
Ad 29

बताते चलें कि विकास वत्स हरियाणा के कुरुक्षेत्र का निवासी था और वो देहरादून के प्रेमनगर स्थित लॉ कॉलेज का छात्र था। हादसे के बारे में मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गर्इ थी। ताज़ा समाचार के अनुसार मृतक के परिजन देहरादून पहुँच चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button