Breaking NewsUttarakhand
प्रथम विश्व युद्ध के नायक गबर सिंह नेगी की जयंती पर उन्हें सादर नमन: वंशिका सोनकर
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- उत्तराखण्ड के वीर सपूत, प्रथम विश्वयुद्ध के महानायक, विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित गबर सिंह नेगी जी का शौर्य, साहस और बलिदान असंख्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने प्रथम विश्व युद्ध के नायक गबर सिंह नेगी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- प्रथम विश्व युद्ध के नायक एवं विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित गबर सिंह नेगी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें शत्-शत् नमन।
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- उत्तराखण्ड के वीर सपूत, प्रथम विश्वयुद्ध के महानायक, विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित गबर सिंह नेगी जी का शौर्य, साहस और बलिदान असंख्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।