Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में सामने आए दो और कोरोना पॉजिटिव केस, 57 हुई संक्रमितों की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को दो और कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये। अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 57 पहुंच गई है। वहीं इनमें से 36 मरीज ठीक हो चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में गुरुवार को कोरोना संक्रमित दो मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में भर्ती किया जा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 57 हो गई है।

Advertisements
Ad 27

देखिए रिपोर्ट:

Corona virus

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button