Breaking NewsUttarakhand

दुखद खबर: देहरादून कैंट के विधायक हरबंस कपूर का निधन, बीजेपी में छाया शोक

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। निधन कैसे हुआ, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के द्वारा कहा ये भी जा रहा है की हार्ट अटैक की वजह से उनकी मृत्यु हुई है।

हरबंस कपूर के निधन से पार्टी और उनके क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है। हरबंस कपूर भाजपा के बेहद सहज और शालीन नेता थे। उनकी जनता में अच्छी पकड़ थी। जनता की समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे।

Advertisements
Ad 13

भाजपा के बड़े कद के नेता हरबंस कपूर के अचानक यूं चले जाने से न सिर्फ़ भाजपा बल्कि उत्तराखंड की पूरी सियासत में शोक की लहर छा गई है, हर शख्स अपनी ओर से उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button