Breaking NewsUttarakhand

सहसपुर सीट से भाजपा के सहदेव सिंह पुंडीर जीते, काँग्रेस के आर्येन्द्र शर्मा को हराया

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सामने आ रहे हैं। अबतक की वोटों की गिनती में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। इसी क्रम में देहरादून की सहसपुर विधानसभा सीट पर भी बीजेपी को राहत मिली है।

Advertisements
Ad 13

ताज़ा जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रत्याशी एवँ सहसपुर क्षेत्र के वर्तमान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने एक बार फिर इस सीट पर बड़ी विजय हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी काँग्रेस के आर्येन्द्र शर्मा को लगभग 9000 वोटों से शिकस्त दी है।

आपको बता दें कि शुरुआती गिनती में काँग्रेस के आर्येन्द्र शर्मा बढ़त बनाते हुए बीजेपी के सहदेव सिंह पुंडीर से आगे चल रहे थे किंतु गिनती खत्म होते-होते सहदेव सिंह पुंडीर ने बड़ी जीत दर्ज कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button