Breaking NewsEntertainment

सलमान के कहने पर एकबार फिर साथ आये कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को बॉलीवुड में गॉड फादर कहा जाता है। उनके चाहने वाले उन्हें भाईजान कहकर पुकारते हैं। यही वजह है कि उनकी बात को टालने की हिम्मत करने की कोई नहीं करता।

20 दिसंबर का दिन सलमान खान और उनके परिवार के लिए काफी खास रहा। इस दिन सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज हुई तो वहीं उनके भाई सोहेल खान ने अपना जन्मदिन भी मनाया।

सलमान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोहेल के 50वें जन्मदिन की पार्टी रखी गई, जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की। ऐसे में सबसे स्पेशल जो था वो था कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का एक ही छत के नीचे होना।

Advertisements
Ad 13

सलमान खान बॉलीवुड के वो स्टार हैं जो कुछ भी मुमकिन कर सकते हैं। सलमान के घर सोहेल खान के जन्मदिन को मनाने कॉमेडियन कपिल शर्मा पहुंचे तो वहीं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी इस पार्टी में शामिल हुए।

सलमान खान इन दोनों ही कॉमेडियन्स के साथ काम कर रहे हैं। एक तरफ सलमान ने अपनी फिल्म भारत में सुनील ग्रोवर संग का किया था तो वहीं वे कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कपिल और सुनील के अलावा पार्टी में और भी कई अलग-अलग इंडस्ट्री के स्टार्स शामिल हुए थे। इसमें अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रिया भी पहुंची। सोहेल की बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस सनी लियोनी भी शामिल हुईं। सनी के साथ उनके पति डेनियल वेबर भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button