Breaking NewsNational

भाजपा विधायक ने दिया शर्मनाक बयान कहा-रेप के लिए अभिभावक जिम्मेदार

बलिया। देश में बढ़ती रेप की घटनाओं में कहीं न कहीं भाजपा से जुड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है। तो वहीं भाजपा के ही एक विधायक ने इस गंभीर मसले पर एक शर्मनाक बयान देकर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। दरअसल अपने विवादित बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के लिये युवक-युवतियों के अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने युवाओं के स्वच्छंद व्यवहार पर रोक लगाने की जरूरत बतायी। बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सिंह ने सोमवार रात संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि समाज में आयी बलात्कार जैसी विकृति के लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं, क्योंकि वह अपने बच्चे और बच्चियों का संरक्षण नहीं करते।

उन्होंने कहा कि 15 वर्ष तक के बच्चों और बच्चियों की विशेष निगरानी होनी चाहिये। अपने बच्चों का संरक्षण करना अभिभावकों का धर्म होता है, लेकिन वह अपने धर्म का पालन नहीं कर रहे। वे जवान लड़कों और लड़कियों को स्वच्छंद रूप से व्यवहार करने और विचरण के लिये छोड़ रहे हैं।

यह स्वेच्छाचारी स्वभाव ठीक नहीं है और यही इस सामाजिक विकृति का प्रमुख कारण है। सिंह ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों और बच्चियों को स्वच्छंद विचरण की स्वतंत्रता नहीं देनी चाहिए। भाजपा विधायक ने युवा लड़के और लड़कियों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल का भी विरोध किया।

बीजेपी विधायक ने कहा कि स्मार्टफोन की वजह से बच्चे बिगड़ रहे हैं। मोबाइल की वजह से वे गलत आदतों का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा आजकल की लड़कियां फ्रीडम के साथ घूमती हैं, जिसकी वजह से उनके साथ रेप जैसी घटनाएं होती हैं। सुरेंद्र सिंह यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि समाज में तमाम तरह की विकृतियां पैदा हो गई है। इन विकृतियों के लिए वे अभिभावक जिम्मेदार हैं जो नाबालिग बच्चों का संरक्षण सही तरीके से नहीं करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button