Breaking NewsUttarakhand

पत्रकार अभिनव कपूर को पितृ शोक

देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार एवँ तरंगों में खबरें के संपादक अभिनव कपूर जी के पिताजी श्री रवि कपूर जी का शुक्रवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार शाम लक्खीबाग स्थित श्मशान ले जाया गया, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ईश्वर उनकी पवित्र दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों स्थान दें एवँ दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को कष्ट सहने का साहस प्रदान करें।

वहीं वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास गर्ग व समस्त पदाधिकारी सदस्यों ने वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अभिनव कपूर के पिताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।आपको बता दें कि अभिनव कपूर “वेब न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन” के मीडिया प्रभारी हैं।

अभिनव कपूर एवँ उनके शोकाकुल परिवार ने अवगत कराया है कि “उनके पूजनीय पिताजी श्री रवि कपूर जी का स्वर्गवास दिनांक 31 जनवरी 2020 दिन शुक्रवार को हो गया है। प्रभु की ऐसी ही ईच्छा थी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दिनांक 3 फरवरी 2020 दिन सोमवार को शोक सभा अद्वेत आश्रम समय 3-4 तक रखी है।” संपर्क सूत्र 7417013254.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button